योग आधुनिक समय की मांगः सुनीति

सौख के नगला अक्खा में बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में जिम और योग क्लासेज शुभारम्भ के मौके पर बोलतीं प्रशिक्षु आईपीएस सुनीति 2. क्लासेज का फीता काटकर उद्घाटन करतीं आईपीएस सुनीति, साथ में चेयरमैन सुरेश सिंह

सौंख। आधुनिक समय में योग और जिम की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय बाबा कढेरा सिंह आवासीय विद्यालय नगला अक्खा के परिसर में जिम और योग की क्लास का शुभारम्भ किया गया।

 बुधवार को गोवर्धन की आईपीएस प्रशिक्षु सुनीति ने जिम और योग क्लासेज का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर आईपीएस सुनीति ने कहा कि आधुनिक भागदौड भरी जीवन शैली में जिम और योग की महती आवश्यकता है। बच्चों को आवश्यक रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और यह एक अच्छी शुरूआत है। 

चेयरमैन सुरेश सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। इससे पूर्व विद्यालय के विद्यार्थिओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक हरीचंद सिंह, महेशचंद सिंह, प्रधानाचार्य केएल गोस्वामी, रामबाबू, एसबी सिंह, शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, गोरीशंकर शर्मा,  आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti