
कलैक्ट्रेट सभागार में होती स्वास्थ्य समिति की बैठक
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारी तथा सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के अन्तर्गत चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर पर दूर दराज में रहने वाले ग्रामीण जनता तक पहुॅचना चाहिये। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। चिकित्सक अपने-अपने स्वास्थ्य केन्द्रों पर समय से पहुॅचें तथा मरीजों का उपचार करें। तथा स्वास्थ्क्य कर्मियों पर भी विशेष निगरानी रखकर उनसे कार्य कराया जायें। स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता पूर्ण रहनी चाहिये, जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान उसके घर से निःशुल्क वाहन द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर प्रसव के बाद सुरक्षित उसे घर तक पहुॅचाने का कार्य जिम्मेदारी से करें। प्रसव के बाद शासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही धनराशि तथा अन्य सुविधायें उसे उपलब्ध कराये तथाा उसके खान-पान का विशेष ध्यान रख्ें। उन्होंने यह भी कहा कि आशा, ए0एन0एम0, आॅगनवाड़ी कार्यकत्री तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति समय से शतप्रतिशत सुनिश्चित की जायें। टीकाकरण कार्य भी पूरी जिम्मेदारी से पूर्ण किया जायें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा यह आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण स्तर तक प्रत्येक मरीज को उपलब्ध कराया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई, जनरेटर व्यवस्था तथा मरीज तथा तीमारदारों के बैठने की भी उचित व्यवस्था करारयी गयी है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल भी उपस्थित थी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS