योजनाओं में पारदर्शिता बरती जाय और किसी भी प्रकार की शिकायत न हो: सुरेन्द्र नायक

 लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य सुरेन्द्र सिंह नायक 

मथुरा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य सुरेन्द्र सिंह नायक सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि जनपद में चलाई जा रही योजनओं के निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरती जाय और इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाय कि उसके सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। श्री नायक ने आज सोमवार यहाॅं लोनिवि के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि मामला चाहे जिस वर्ग का हो उस मामले में किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिए, निष्पक्ष निर्णय होना चाहिए। जिला विकास अधिकारी ने जनपद में चल रही विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 138 लोहिया आवास में से 117 आवास पूर्ण करा दिये गये हैं। जनेश्वर मिस्र योजना अभी तक इस जनपद को प्राप्त नहीं हुई हैं। बीपीएल/एपीएल व अन्योदय काडऱ्ो की समीक्षा करते हुए श्री नायक ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि राशन के खाद्यान्नों का उठान, लदान वितरण व लाभार्थियों तक पहुॅचाना हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न लाभार्थियों तक नहीं पहुॅंचते हैं तो सरकार की बदनामी होती है इसलिए वितरण हर-हाल में सुनिश्चित किया जाय। उपरोक्त के अतिरिक्त जल निगम, पुलिस विभाग, ओलावृष्टि का मुआवजा, समाज कल्याण, जिला प्रशासन अािद विभागों की समीक्षा की। इस मौके पर जनता द्वारा शिकायतों के सम्बन्ध में उन्हें प्रार्थना पत्र भी प्राप्त कराये गये। उन्हें सम्बन्धित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश के साथ सौंप दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय शंकर मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय कुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, समाज कल्याण अधिकारी डा. उमा शंकर, जिलापूर्ति अधिकारी केपीमिश्र, अधिशासी अभियंताजल निगम एसके शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti