रंगेलियाॅ मनाते युवक युवती पुलिस ने पकड़कर थाने से छोडे

घर से प्रभु दर्शन को आते और धर्मशालाओं में मनाते है रंगरेलियाँ

गोवर्धन। कस्बा के एक गैस्ट हाउस से थाने के पुलिसकर्मियों ने राजस्थान के युवती और युवक को रंगे हाथों रंगरेलियाँ मनाते हुए पकड लिया। पुलिस युवक युवती को पकड़कर पहले तो थाने ले आयी और कुछ देर तक थाने में बिठाने के बाद पुलिस ने दोनों युवक युवती को थाने से ही छोड दिया। 

गिरिराज धाम जैसे पवित्र स्थल में परिक्रमा और भक्ति के बहाने से आकर यहां रंगरेलियाॅ मनाकर इस पवित्र भूमि को बदनाम करने वाले युवती व युवको ने यहां की पवित्रता को एक बार फिर से दाग लगाने का प्रयास किया है। वही सूत्रों के अनुसार इलाका पुलिस ने भी चन्द रूपयों के लालच में आकर युवती व युवको को छोड देने में कोई गुरेज नही किया। गिर्राज धाम के धर्मशाला गेस्ट हाउस संचालक भी चन्द पैसे के लालच में आकर ऐसे युवती व युवको को कमरे मुहैया करा देते है। जिससे गिरिराज धाम की पवित्रता पर दाग लगते रहते है। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पडोसी राज्य राजस्थान के भरतपुर निवासी एक युवती व एक युवक कस्वे की एक धर्मशाला में रंगेहाथों रंगरेलियाॅ मनाते हुए थाना पुलिस के सिपाहियों द्वारा दबोच लिये गये। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने भी ले आई। जहाॅ अंधेरी रात में कथित युवती व युवक के परिजनों से दो लाख रूपये का सौदा कर पुलिस द्वारा उन्हें छोड देने का मामला प्रकाश में आया है।ं इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह तो लगता ही है बल्कि ऐसे युवती व युवको को कानून से खिनबाड करने बल भी मिल रहा है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti