मथुरा । रिफाइनरी प्रोजेक्ट के वॉच टावर से तांबा का तार चोरी कर भाग रहे चोर को सीआईएसएफ कर्मियों ने पकड लिया। बताया जाता है कि चोर ने सेंधमारी की घटना गत दिवस अंजाम दी। वह वॉच टावर के पास पहुंचा था, जहां से तांबे के तार चोरी कर भाग रहा था। इस बीच सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे रंगे हाथ पकडा। चोर का नाम राजकुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी मेहरकी थाना रिफाइनरी है। इस संबंध में सीआईएसएफ के निरीक्षक रमाकांत ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।





