मथुरा। प्रसाद पब्लिक सैकेड्री विद्यालय में आज रंगोली व दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के छात्रों के चार ग्रुपों भगत सिंह, महाराणा प्रताप, शिवाजी व अशोका हाउस के बीच कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रूप से दीपक सजाकर व रंगोली बनाकर अपना हुनर दिखाया। दीया डेकोरेशन में मुस्कान यादव, महाराणा प्रताप हाउस प्रथम, इसी ग्रुप की गौरी द्वितीय व आकांक्षा शिवाजी हाउस की तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि रंगोली प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप हाउस की भावना ने पहला स्थान, प्राची ने द्वितीय स्थान तथा आर्ची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि भारती, सौम्या व आर्दश ने भी उत्कृर्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णयाक की भूमिका विद्यालय अध्यक्ष अजय अग्रवाल, रचना अग्रवाल, प्रधानाचार्य डा. माया दीक्षित, उपप्रधानाचार्या शालिनी शर्मा, संयोजक लोकेन्द्र पाल सिंह तथा शिक्षिका सोनू शर्मा, बरसा चैधरी, दीपशिखा व नीतू खण्डेलवाल ने निभाई।





