रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या

रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्यामथुरा। थाना राया क्षेत्रान्र्तगत पुरानी रंजीश के चलते एक व्यक्ति के गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी तथा उसका एक साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। बताया गया कि 55 वर्षीय चन्द्रपाल पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासी नगला भरऊ और उसका साथी गोपाल 45 वर्ष बीतीरात्रि करीब 8 बजे धान का बीज लेकर जा रहे थे तभी नगला भरऊ के समीप घात लगाये बैठे आधा दर्जन लोगों ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डन्डा सरियों से जमकर मारपीट की जिसमें चन्द्रपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और गोपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताते हं कि युवक की हत्या कर बदमाश गोपाल को मरणासन्न स्थिति में छोड़कर 15 हजार रूपये नगद और दो मोबाइल छीनकर ले गये। घायल गोपाल का उपचार चल रहा है। बताते है कि उसकी हालांत गम्भीर बनी हुयी है। परिजनों दीपू पुत्र अतरसिंह एवं अन्य चार लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया है घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti