मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र अन्तगर््त पैगांव में पुरानी रंजिष को लेकर पांच नामजदों ने एक वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात पैगांव निवासी हीरा सिंह 75 वर्ष पुत्र दीपा सिंह अपने खेत पर सोया हुआ था तभी कुछ लोगों ने गला दवाकर उसकी हत्या कर दी घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी मृतक के परिजनों ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। बताया गया कि 1984 में हुए झगडे में मृतक आरोपी था। और जेल काट चुका था। पुलिस मामले की जांच पडताल में जुटी है।





