रक्तदान जागरूकता को वाहन रैली का जिलाधिकारी ने किया रवाना

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन द्वारा रक्तदान कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु जनजागरण अभियान के अन्तर्गत एक वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली को जिलाधिकारी आवास से जिलाधिकारी राजेश कुमार हरी झडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल व फाउण्डेशन के सरंक्षक बद्री प्रसाद, विशेष रूप से उपस्थित थे। अध्यक्ष मुकेश कुमार राही व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प् गुच्छ व स्मृति चिन्ह देने के साथ दुपटटा उढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार व डा0 अशोक अग्रवाल ने लोगों से रक्तदान की अपील की। रैली में विभिन्न कार्यकर्ता पाॅच दर्जन दुपहिया, व चार पहिया वाहनों पर सवार थे।ै वाहन रैली जिलाधिकारी आवास से प्रारम्भ होकर टैक चैराहा, होलीगेट, भरतपुर गेट, भूतेश्वर, कृष्णा नगर, राजीव नगर, टेकमैन सिटी, वालाजी पुरम, चन्दनवन, मोतीकुन्ज, होती हुई कृष्णा नगर विजली घर पहुंची। जहाॅ इसका समापन हुआ। वाहन रैली में बसपा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार, महेन्द्रपाल सिंह, डा0 जगदीश मुन्ना, बीडी सत्सगी, हीरा सैनी, राहुल कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अंकित सागर, गजेन्द्र सावला, चैखेलाल प्रधान, गोपालदास लाला, बज्जी प्रधान, का0 ब्रजलाल, कमल पटवारी, विजय पाल, उमेश पंडित, निरन्जन सिंह, ठा0 चन्दन सिंह, सुरेश चैधरी, जगदीश ब्रजवासी, बिजेन्द्र सिह, महावीर भाई, लक्ष्मी नारायण प्रधान, चित्रसैन मौर्या, भम्रण सिह, डोरीलाल सागर, आदि शामिल थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti