रघुराम राजन की जगह उर्जित पटेल होंगे RBI के नए गवर्नर

रघुराम राजन की जगह उर्जित पटेल होंगे RBI के नए गवर्नरनई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक-RBI के नए गवर्नर उर्जित पटेल होंगे। वह रघुराम राजन का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 4 सितंबर को खत्म हो रहा है। उर्जित पटेल अभी आरबीआई के डिप्टी गवर्नर हैं। 

पटेल को जनवरी में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में तीन साल का विस्तार दिया गया था। इस पद की दौड में कुछ और नाम भी शामिल थे, जिनमें विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास, भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरूंधति भट्टाचार्य और वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियम के नाम प्रमुख थे। 

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आरबीआई के नए गवर्नर की नियुक्ति के विषय में गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक घंटे तक विचार-विमर्श किया था।                   

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login