स्विट्जरलैंड टूरिज्म ने बॉलीवुड के एक एक्टर को साल 2017 के एक कैम्पेन के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। एक्टर रणवीर सिंह को स्विट्जरलैंड टूरिज्म के 2017 कैम्पेन के नेचर वांट्स यू बैक का पहला भारतीय एम्बेसडर बनाया है। इससे उपलब्धि केबाद रणवीर सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। रणवीर की मानें तो उन्हें स्विट्जरलैंड को मशहूर करने का श्रेय यशराज चोपड़ा को जाता है।
इस बारे में रणवीर का कहना है कि वे स्वीट्जरलैंड छुट्टियां बिताने गए थे, तब अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां कई ऐसी चीजें है जो टूरिस्ट को लुभाती हैं। इनमें स्काइ डाइविंग पैराग्लाइडिंग जैसी लोगों को दीवाना बना देने वाली चीजें भी हैं। वे कहते हैं कि अब मैं ब्रांड एम्बेसडर बन गया हूं तो इस बार सर्दियों में यहां समय बिताउंगा, देखंूगा कि यह जगह इस मौसम में कैसी लगती है।
रणवीर फिलहाल अपनी फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर हाल ही में रिलीज किए गए हैं। अब जल्द ही यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी। दूसरीतरफ रणवीर सिंह पद्मावती फिल्म कर रहे हैं। फिल्म संजयलीला भंसाली की है, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण व शाहिद कपूर भी हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
रोहित शेट्टी के लिए मां बने रणवीर सिंह
स्विट्जरलैंड ने भी दिया भारत को धोखा, NSG पर दिया चीन का साथ