रमनलाल शोरावाला स्कूल ने किया ट्राॅफी पर कब्जा

मथुरा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रसाद पब्लिक स्कूल में आयोजित सब जूनियर क्रिकेट लीग के फाइनल में रमनलाल शोरावाला इण्टरनेशनल स्कूल ने प्रसाद पब्लिक स्कूल को 59 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। रमनलाल शोरावाला इण्टरनेशनल के कंप्तान रोहिताश ने टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए। कप्तान रोहिताश ने 27, रवेन्द्र ने 25, जितेन्द्र ने 21 रन बनाए। प्रसाद पब्लिक स्कूल की ओर से भोलेश्वर ने तीन, जोगिंदर ने दो, सोमदत्त ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रसाद पब्लिक स्कूल की टीम केवल 85 रन पर सिमट गई। भोलेश्वर ने 19 और कौशल ने 15 रन बनाए। रमनलाल की तरफ से विशाल ने तीन और जितेन्द्र ने दो विकेट लिए। डाॅ. अशोक अग्रवाल ने टाॅफी प्रदान की और संचालन एसोसिएशन के सचिव कमल चावला ने किया।

अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अजय अग्रवाल, माया दीक्षित, योगेन्द्र गोयल, विपिन जैन, सुनील घोरले, मुनीष भार्गव, उमेश चैरसिया, शालिनी शर्मा, एलपी सिंह मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti