मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में स्कूली शिक्षा का महत्व तथा 10 प्लस टू के बाद कैरियर विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स परिसर गुरूगोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनीवर्सिटी की प्रोफेसर एवं एनसीईआरटी व सीबीएसई की इनोवेशन रिसर्च आॅफीसर डा. रितू नारंग रही। आॅक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी प्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में डा. रितू नारंग एवं एएसएम आशीष कुमार वं सुवांशु श्रीवास्तव ने सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने व कैरियर के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस अवसर पर स्कूल के अकेडमिक डायरेक्टर पुष्पलता गुप्ता, प्राचार्या शैला माथुर, उप प्रधानाचार्य आरके शर्मा, अमित बंसल, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में डायरेक्टर लता गोयल ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापन किया।





