रमेश सिसौदिया को सौंपा गया यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव का पदभार

यमुना रक्षक दल की मासिक बैठक में रमेश सिसौदिया को सौंपा गया यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव का पदभार 

गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना रक्षक दल की मासिक बैठक में सैकड़ों ब्रजवासियों ने भाग लिया। जिले के विभिन्न ग्रामों से आये यमुनाभक्तों ने अपने विचार प्रस्तुत किये व यमुना की मुक्ति- शुद्धि के लिये संकल्पबद्ध हुये। सोमवार को हुयी इस बैठक का संचालन रमेश सिसौदिया द्वारा किया गया जिसमें यमुना रक्षक दल ने अपनी आगे रणनीति पर मंथन किया। यमुना रक्षक दल द्वारा गउघाट पर  किये जा रहे यमुना सफाई अभियान में सफाई अभियान में हुये व्यय व उसमें सहयोगकर्ताओं के नाम के साथ-साथ अपने दल में मासिक दानदाताओं व दल के मासिक व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया गया। इस ब्यौरे में यमुना रक्षक दल द्वारा बताया गया कि सफाई अभियान 3 फरवरी से दल व नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से प्रारम्भ हुआ। अभियान के प्रारम्भिक दिनों में नगर पालिका द्वारा ही अभियान को 1 जेसीबी,  टेक्टरों और मजदूरों के बल पर गति दी जा रही थी । उसके बाद गुरू शरणानन्द जी महाराज व जिला प्रशासन द्वारा भी जेसीबी व टेक्टर भेज कर अभियान को और तेज कर दिया। लगभग 25 दिन के कार्य होने के पश्चात् नगर पालिका, जिला प्रशासन व गुरू शरणानन्द जी महाराज के द्वारा सफाई अभियान को दिया जा रहा सहयोग कारण वश रूक गया और फिर यमुना रक्षक दल द्वारा जनता से सफाई कार्य को गति देने के लिये सहयोग की अपील की गई और इस अभियान में यमुना भक्तों के द्वारा जेसीबी व टेक्टर चलवाकर अभियान को अग्रसर किया गया। वर्तमान में गुरू शरणानन्द जी द्वारा भेजे गये 3 जेसीबी, 1 पोपलेन मशीन और 12 टेक्टरों की सहायता से सफाई अभियान जोर शोर से चल रहा है। दल द्वारा दिये गये ब्यौरे में 143000 रू. के कर्जे के बारे में भी बताया गया है जो कि सफाई अभियान को निरन्तर रखने के लिये लिया गया है। दल के द्वारा हर छोटे बड़े दानदाता व व्यय का ब्यौरा मासिक बैठक में सार्वजनिक किया। उपरोक्त जानकारी रमेश सिसौदिया जी द्वारा दी गई। मासिक बैठक में यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी द्वारा रमेश सिसौदिया जी को राष्टिय महासचिव का पदभार सौंपा गया। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हमारे दल का एक मात्र उद्देश्य यमुना को मुक्त एवं शुद्ध करा ब्रज के प्राचीन घाटों पर पुनः अविरल लाना है और दल इसके लिये कार्यरत है हमारे द्वारा वर्तमान पर घाटों को साफ कर उन पर स्वच्छ जल ला यमुना की पुरातन छवि प्रकट करने के लिये सफाई कार्य किया जा रहा है। इस सफाई कार्य में सहयोग करने वाले यमुना भक्तों के नाम पहले भी मीडिया द्वारा सभी के सामने आते रहे है और आज इस बैठक में उन सभी दान दाताओं के नाम सार्वजनिक कर दिये गये है जो यमुना रक्षक दल के अभियान में सहयोग कर रहे है ताकि किसी के हृदय में कोई संशय न रह जाये । हम अपने अभियान को ब्रजवासियों के सहयोग से गति देते रहेगें एवं एक दिन यमुना भक्त मिलकर ब्रज में पुनः लाकर रहेगें। यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि दल अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिये हर स्तर पर प्रयास कर रहा है। यमुना रक्षक दल के प्रयासों का प्रभाव जल्द ही सभी के सामने आयेगा। यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि यमुना रक्षक दल पूर्ण मनोबल के साथ यमुना की मुक्ति के लिये प्रयासरत है। यमुना आन्दोलन को बल प्रदान करने हेतु दल द्वारा गांव-गांव प्रभात फेरी व जनजागरण अभियान शुरू कर आन्दोलन से यमुना भक्तों को जोड़ा जा रहा है। यमुना रक्षक दल की राष्टिय प्रवक्ता डा.लक्ष्मी गौतम ने कहा कि घाटों पर चल रहे सफाई अभियान से वहां की शोभा बढ़ रही है। यमुना मां की कृपा से इतने कम स्तर पर जल स्त्रोत निकलने अब उन घाटों पर स्वच्छ जल बहेगा। घाटों के सामने यमुना का स्वच्छ जल स्त्रोत फूट चुका है यह यमुना भक्तों के सच्चे प्रयास के चलते ही संभव हो सका है। 

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष डा. राजवीर सिंह, शहर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, शहर उपाध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, वृन्दावन अध्यक्ष श्री दास प्रजापति, भरत सिंह, राधेश्याम जी, बलवीर सिसौदिया, नीरेश यादव, फौजी बाबा, भोला बाबा, आदि उपस्थित रहे।        

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti