रवी की फसल हेतु समर्थन मूल्य का हुआ निर्धारण

मथुरा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि 24 मार्च 2015 जो कि रबी विपणन वर्ष 2015-16 में केन्द्रीकृत प्रणाली के अन्तर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य के अन्तर्गत गेंहूॅ क्रय की व्यवस्था हेतु नीति निर्धारण के संबंध में है। मथुरा जनपद में मण्डी तथा उससे सम्बन्धित उप मण्डी में कार्यरत समस्त आढतियों को सूचित किया है कि जनपद में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेंहूॅ की खरीद जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदित विभिन्न क्रय संस्थाओं के केन्द्रों केे साथ मण्डी तथा उससे संबंन्धित उप मण्डी में कार्यरत एंव इच्छुक समस्त ऐसे आढतियों के माध्यम से खरीद की जायेगी जिनके पास मण्डी समिति द्वारा निर्गत खाद्यान्न व्यापार करने हेतु कमीशन एजेन्ट का वैद्य लाईसेंस है। इस व्यवस्था में आढतिये खाद्य विभाग की पिवणन शाखा के सब एजेन्ट होंगे। आढतियों के माध्यम से गेंहूॅ की खरीद करने पर आढतियों को समर्थन मूल्य रूपया 1450 का 1,50/ः कमीशन आढतियों को गेंहूॅ की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम को करने के पश्चात गेंहॅ का मूल्य व कमीशन व परिवहन का भुगतान नियमानुसार खाद्या विभाग द्वारा किया जायेगा। समस्त आढतियाॅ जो गेंहॅ की खरीद कमीशन के माध्यम से करने के इच्छुक है जिनके पास मण्डी समिति द्वारा निर्गत खाद्यान्न व्यापार करने हेतु कमीशन एजेन्ट का वैद्य लाईसेंस, व्यापार कर विभाग एंव आयकर विभाग में पंजीकृत, तथा बैंक से निर्गत पास बुक बैंक स्टेटमेंट लेकर प्रत्येक दशा में 08 अप्रैल तक अधोहस्तक्षरी को अपने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित क्षेत्रीय अधिकारी(कार्यालय मथुरा कोसीकलॅा तथा राया के माध्यम से प्रार्थना पत्र भिजवाने का कष्ठ करें, ताकि आढतियों से आवेदन प्राप्त हुए संकलित कर जिलाधिकारी महोदय से अनमोदन प्राप्त किया जा सके।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti