
बाल दिवस के मौके पर राजकीय शिशुु सदन के बच्चों को दुलारते डीएम राजेश कुमार
मथुरा। आज बाल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने राजकीय बालगृह शिशु सदन में बच्चों को प्यार दुलार बाॅटा तथा गर्म वस्त्र भी शिशुओ को वितरण किये एवं उनके पालन पोषण के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य तथा चिकित्सीय परीक्षण हेतु डाक्टरर्स को सदन में बुलाने के आदेश भी दिये एवं एक शिशु की सर्जरी कराने के लिये भी कहा। इस अवसर पर बच्चों ने मनभावन नृत्य भी किया जिसे देखकर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भावविभोर हो गये। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चे को गोद में उठाकर माॅ का प्यार भी दिया। जिलाधिकारी ने शिशु सदन के अधिकारी एवं कर्मचारियों से शिशुओं की देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी न रहने को भी कहा।





