
पटना में स्वर्णकार अधिकार महारैली 3 फरवरी को
रैली की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा
मथुरा। राजनैतिक दलों की उपेक्षाओं का शिकार स्वर्णकार समाज अब अपनी विभिन्न मांगांे को लेकर स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के बैनर तले 3 फरवरी को गेट पब्लिक लाइब्रेरी मैदान गर्दनीबाग पटना मंे स्वर्णकार अधिकार महारैली का आयोजन करने जा रहा है। महारैली में भारत वर्ष के विभिन्न प्रांतों के स्वर्णकार समाज के लोग भाग लेंगे। उक्त महारैली की सफलता में जुटे अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने मथुरा जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वजातीय बंधुओं से संपर्क कर रैली को सफल बनाने का आव्हान किया है। महारैली के संदर्भ में जानकारी देते हुए सुजीत वर्मा ने बताया कि संपूर्ण देश में 4 से 5 प्रतिशत जनसंख्या होने के बावजूद भी राजनैतिक दलों द्वारा स्वर्णकार समाज की उपेक्षा की जाती रही है। समाज के लोगों को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। रैली के माध्यम से स्वर्णकार समाज राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास कराएगा। वहीं स्वर्णकारी व्यापार से पूरे देश की अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है, करोड़ों रूपया कर के रूप में सरकार को दिया जाता है, लेकिन सरकार द्वारा व्यापार को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है। जबकि केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा समय-समय पर तरह-तरह के कानून में स्वर्णकार व्यवसायियों को जकड़ दिया जाता है। ना आसानी से शस्त्र लाईसेंस मिल पाते हैं, वहीं भारत वर्ष के स्वर्णकारी व्यापारी संविधान की धारा 411 एवं 412 के कड़े नियम से तंग आ चुके हैं। इस एक्ट में फंसकर हजारों व्यापारी जेल जा चुके हैं, इस धारा को स्वर्ण व्यापारियों को लचीला बनाए जाने तथा स्वर्णकारों को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने व शिल्पकारों का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि महारैली के बाद उपस्थित सभी लोगांे के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन देश के महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा के नेतृत्व में सौंप कर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन सौंख शिवशंकर वर्मा, यूसी वर्मा, बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा, मनोज कैलाश नाथ वर्मा, पंकज स्वर्णकार, मुकेश वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS