राजीव इंटरनेशनल स्कूल में डे एडवेन्चर कैम्प आयोजित

मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में क्लाइम्ब अप संस्था द्वारा डे एडवेन्चर कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हर परिस्थिति से निकलने का तरीका बताना है। इसमें विभिन्न गतिविधियाँ जैसे वाॅल क्लाइम्बिंग, रोप क्लाइम्बिंग, रोप पैलिंग फ्लाइंग बाॅक्स, मरसी बैलेन्स, कमान्डो नैट, बर्मा ब्रिज, बैलेन्स बीम, टैन्ट पैचिंग, नाॅट मेज्ड, टारजन स्विंग, हाॅप स्काॅच मंकी क्रूअल, टग आॅफ वाॅर, स्पाइडर वैब, कमान्डो क्रूअल, ट्रे टाॅवर, फिल द बकैट, की पंच, जंगल रूल, वल्र्डवार, कैटर पिलर आदि कराई गईं। इस अवसर पर आरके एजुकेशन हब के चेयरमैन डाॅ0 रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों द्वारा बच्चों का शारीरिक तथा मानसिक विकास दोनों संभव होता है। उन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करने का हौसला मिलता है जो उन्हें आगे आने वाले जीवन के लिए तैयार करता है। स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने प्रदर्शन को देखते हुए कहा कि बच्चों में कमाल की क्षमता होती है, बस उसे उजागर करने का प्रयत्न करना चाहिए। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यकम आयोजित करते रहेंगे। स्कूल प्राचार्या श्रीमती नन्दिता ढींगरा ने बच्चों की अद्भुत क्षमता देखते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेने से बच्चों में आत्मविश्वास तथा आत्मक्षमता का विकास होता है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti