
अ0भा0 संगीत प्रतियोगिता में विजय श्री प्राप्त कर लौटे सभी कलाकार
विजयी प्रतिभागियों के साथ संगीत महाविद्यालय के प्रशिक्षक आदि
मथुरा। प्रख्यात् संस्था डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने आगरा के माथुर वैश्य सभागार में आयोजित द्विदिवसीय अखिल भारतीय विष्णु दिगम्बर संगीत प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं व वर्गों में विजय प्राप्त की है। देश के दर्जनभर प्रदेशों से आये लगभग 250 प्रतिभागी कलाकारों ने दो दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। कङी प्रतिस्पद्र्धा के बावजूद डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय की छात्रा कु0 भारती नागर ने युवा वर्ग भजन गायन में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर व प्रदेश का नाम रोशन किया। अन्य विजयी प्रतिभागियों में ज्येष्ठ वर्ग भजन गायन में स्नेहलता सारस्वत ने द्वितीय एवं कृष्णवीर जुरैल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर भजन गायन विधा पर जीत हासिल की। बाल वर्ग तबला वादन में छात्र पीयूष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र जयप्रकाश के निर्देशन में गाये समूह गान की एसआरबीएस स्कूल बाजना (नौहझील) की टीम ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर मथुरा का परचम फहराया। सर्वाधिक खुशी इस बात की रही कि जितने भी कलाकार इस संस्था के गये, कोई खाली हाथ नहीं लौटा। सभी विजेताओं को डाॅ0 राजेन्द्र कृष्ण, आलोक अग्रवाल सहित सभी गुरुजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य संगीतज्ञ आशीष कुमार अग्रवाल ने दी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS