राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन

मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में अखाड़ा शिवशक्ति व भदोरिया ग्रुप आॅफ एजूकेशन के सहयोग से स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम पर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन किया गया। उक्त ट्रायल प्रतियोगिता का उद्घाटन एसो0 फायर जसराम सिंह व युवा सपा नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। कार्यक्रम में कुश्ती सघ के महासचिव ब्रजरत्न अशोक पहलवान ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राज्यस्तर के लिए मथुरा के पहलवानों का चयन किया गया हैं। चयनित पहलवान 18 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक मेरठ में होने वाली राज्यस्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगे। चयनित पहलवानों में शोभित प्रथम, सुन्दर द्वितीय, 60 किलों, रामेश्वर प्रथम, देवराज द्वितीय, 66 किलों, कृष्णा प्रथम, सचिन द्वितीय, 74 किलों वर्ग, धर्मवीर प्रथम, विष्णु द्वितीय 84 किलों व महेन्द्र प्रथम दुश्यन्त द्वितीय 96 किलो वर्ग के लिए चयनित किया गया। सभी अतिथियों का वैज व स्मति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका भगवान सिंह कोच, भूप्रेन्द्र मिश्रा, ने निभाई, उम्मेद खलीफा, हरीराम चतुर्वेदी, अशोक पहलवान, श्याम, जयसिंह, शेखर, लक्ष्य, आरवी सिंह, आदि पहलवान विशेष रूप से उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti