राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिये चयनित प्रतिभागी
मथुरा। जिला कुश्ती संघ के तत्वाधान में अखाडा शिव शक्ति व् भदौरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सहयोग से दिनांक 10 अप्रैल 2015 को स्व0 मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बालक बालिकाओ का चयन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ0 हरिओम चतुर्वेदी व् शेट्टी भाई ने किया। सभी अतिथियों का सम्मान चंद्रमोहन चैधरी सीएम भैया ने किया। इस मौके पर उम्मेद खलीफा, हरीश पहलवान व जयसिंह पहलवान का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन खेलगुरु ब्रज रत्न अशोक पहलवान ने किया।






Related Items
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चिलकला प्रतियोगिता संपन्न
पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतु पेंशनर दिवस 17 को
दो दिवसीय अभियान में नाम शामिल कराने हेतु 8353 ने भरे फार्म