
राज राजेश्वरी की कलशयात्रा में शामिल भक्तगण
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलशयात्रा का किया भक्तों ने स्वागत
भव्य हुए भुवनेश्वरी देवी के छप्पन भोग एवं फूलबंगले के दर्शन
रात्रि जागरण में भक्त हुए मां राजराजेश्वरी की भक्ति में सराबोर
मथुरा। मां भुवनेश्वरी देवी दरबार भक्त मंडल शंकर गली धौली प्याऊ में श्री भुवनेश्वरी देवी व श्री भुवनेश्वर महादेव का वार्षिकोत्सव ओपी मिश्रा (भगतजी) पीठाधीश्वर के संरक्षण में चैदह लोक, नौ खण्ड, सात द्वीप, कोटान कोट, भुवनों की ब्रह्माण्ड नायिका मां मणीद्वीपवासिनी राज राजेश्वरी श्री भुवनेश्वरी देवी का शनिवार सुबह 8 बजे पंचामृत अभिषेक हुआ। शनिवार पूर्वान्ह 12 बजे देवी भुवनेश्वरी की महाआरती के पश्चात विशाल भव्य कलश यात्रा पुलिस चैकी धौली प्याऊ से दोपहर एक बजे प्रारंभ हुई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिलाएं, पुरुष व बच्चे सम्मलित हुए। सुन्दर परिधानों से सजी हुई महिलाओं ने अपने सिरों पर कलश लिये हुए थीं। कलश यात्रा में गुजरात से भी बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया। बैण्ड बाजों की धुन पर भक्तजन नाचते-गाते चल रहे थे। बच्चों के हाथों में लगे जय माती दी के झंडे कलशयात्रा की शोभा बनाए हुए थे, पुलिस चैकी धौली प्याऊ से शंकर गली तक सारे रास्ते में पुष्प वर्षा होती रही, पूरी सड़क फूलों से पट गई। जगह-जगह धौली प्याऊ के दुकानदारों ने कलश यात्रा को रोक-रोककर स्वागत किया। कलश यात्रा दोपहर तीन बजे मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां पीठाधीश्वर भगतजी ने सभी भक्तों को स्वल्पाहार कराया। कलश यात्रा में नेहा, नीतू, सुनीता शर्मा, साधना बंसल, हर्षलता सिंह, मंजू देवी, प्रभा, राखी, नंन्दनी, गायत्री देवी, कीर्ति, कमलेश, प्रीति, मधु, रचना माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, मानता यादव, दुर्गेश, रेखा यादव, मंजू, राधारानी, शीलादेवी, कीर्ति अग्रवाल, उर्मिला, कमला, शालू शर्मा यमुनापार, सुनीता, राधा गोयल, ओमवती, सरोज गौतम, देवकी, नीता शर्मा वैन गुजरात, माया शर्मा वैन गुजरात, हर्षा वैन गुजरात, उमा वैन गुजरात, गोपी शर्मा वैन, भारती वैन, मंजूला वैन, मीरा वैन, नलिनी वैन आदि शामिल रहीं। सायंकाल पांच से मां भुवनेश्वरी देवी के छप्पन भोग का आयोजन हुआ। उसके पश्चात देररात मां भगवती का जागरण प्रारंभ हुआ। जिसका संचालन ओपी मिश्रा भगतजी ने यज्ञ में आहूति देकर किया। भक्तों की अपार भीड़ के बीच मां शारदा देवी के भजनों का गुनगान हुआ। जिसको सुन भक्त मां की भक्ति में सराबोर हो गए। आज (रविवार) दोपहर से विशाल भण्डारे का आयेाजन प्रारंभ होगा। भुवनेश्वरी भक्त मंडल समिति ने सभी लोगों से भंडारे में भाग लेने का अनुरोध किया है।





