मथुरा। छाता नगर व देहात में बिजली की अधाधुंध कटौती की जा रही है। जिससे जनता में रोष व्याप्त है। कभी भी बिजली अधिकारियो व कर्मचारियो के खिलाफ जनता सडक पर उतर कर आंदोलन कर सकती है। बुधवार गुरूवार की रात्रि को बिजली के दर्शन तक नही हुये। वही हवा भी भगवान ने बंद कर दी। रात भर लोग गली मौहल्लो व खंरजो तथा छतो पर टहलते नजर आये। बिजली घर व जेई का फोन बंद मिले। नगर के पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह, टीकम सिंह, चन्द्रपाल सिंह, प्रतापसिंह, गंगाराम पेन्टर, ओसाफ कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, हीरेश कुमार, सोनू जादौन आदि ने जिलाधिकारी से बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।





