राधाकुण्ड में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन

राधाकुण्ड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन करते भागवताचार्य कृष्णा गोस्वामी

राधाकुण्ड। श्रीधाम राधाकुण्ड में जहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्थल में प्रवचन करते भागवताचार्य कृष्णा गोस्वामी के साथ सभी भक्त हाथों से  तालियां बटोरते और मुख से श्री राधा कृष्ण का गुनगान करते भक्त राधाकृष्ण की भक्ति में भाव विभोर दिख रहे थे। श्री धाम राधाकुण्ड की मीरा मनोरंजन बनिक धर्मशाला में चल रही सप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संमापन आज मंगलवार को हो गया। भागवताचार्य श्री राधा कृष्ण गोस्वमी ने भागवता कथा ज्ञान यज्ञ के 7 दिन प्रवचन कर राधाकुण्ड को भक्तिमय महौल बना दिया। कृष्णदास महाराज के शिष्य कृष्णा गोस्वामी ने बताया कि भागवत कथा के संमापन के बाद साधू संत और भक्तों को श्रीराधारानी का भोज प्रसाद कराया जायेगा। इसके राधाकुण्ड में दूसरे स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का जल्द ही शुभारंभ किया जायेगा। जिससे राधाकुण्ड भक्तिमय बना रहे और समय समय पर राधा कृष्ण का गुनगान होता रहे। साथ ही कथा स्थल भी भक्ति में सरावोर हो गया। इस मौके पर कथा स्थल में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti