राधा गोविंद देव मंदिर में शुरू हुआ धर्मार्थ औषधालय

मथुरा । चैमुंहा कस्बे गांव जैंत हाईवे स्थित श्रीराधा-गोविंद देव मंदिर प्रांगण में मंदिर संस्थापकों द्वारा निःशुल्क धर्मार्थ चिकित्सालय खोला गया है। यहां प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा की जाएगी। इससे जैंत, चैमुंहा, भरतिया, आझई, मघेरा, छटीकरा आदि गांवों के मरीजों को लाभ मिलेगा। मंदिर संस्थापक पुनीत भाटिया ने स्वामी गिरीशानंद महाराज के सानिध्य में धर्मार्थ चिकित्सालय का फीता काट कर उद्घाटन किया। पुनीत भाटिया ने बताया कि चिकित्सालय में केडी मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मुकेश पाल प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को मरीजों का इलाज करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी जाएंगी। इससे आसपास के गरीबों लोगों को काफी लाभ मिलेगा। क्षेत्र में कोई धर्मार्थ चिकित्सालय न होने पर उनके मन में गरीबों की सेवा का भाव जागृत हुआ। औषधालय के उदघाटन के मौके पर धर्मवीर सिंह सांगवान, हुकम सिंह, कपूर चंद, एके दुबे, सौरभ सिसौदिया, एनआर राजपूत, जैंत प्रधान चंदा देवी, रामबाबू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनीत भाटिया ने की। संचालन धर्मवीर सिंह सांगवान ने किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti