राधिका आप्टे ऐसे देंगी आशा भोंसले को ट्रिब्यूट

राधिका आप्टे ऐसे देंगी आशा भोंसले को ट्रिब्यूटबॉलीवुड में ‘मांझी’ फिल्म से सबके दिलों में जगह बनाने वाली राधिका आप्टे भी प्रतिष्ठित बॉलीवुड स्टार्स को ट्रिब्यूट देंगी। राधिका प्रतिष्ठित गायिका आशा भोंसले को ट्रिब्यूट देने जा रही हैं। लेकिन उनका ये परफॉर्मेंस किसी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं बल्कि मुंबई के सार्वजनिक स्थान पर होगा। राधिका के करीबी सूत्र ने बताया कि वो ट्रैन्ड डांसर हैं। उन्होंने लंडन में डांस सीखा है। ‘फोबिया’ की ये एक्ट्रेस ‘आज रपट जाए’, ‘जाने दो ना’ जैसे आशा भोंसले के मशहूर गानों पर डांस कर उन्हें ट्रिब्यूट देंगी। 

8 सिंतमबर को ये परफॉर्मेंस राधिका कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ देंगी। इनका डांस आधुनिक और लेटिन फॉर्म का होगा। जब राधिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, मेरी जिंदगी में एक्टिंग के अलावा डांस का पैशन है और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आशा ताई के गानों पर परफॉर्म करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। 

साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पांच बुरी आदतें जो कभी आपको अमीर नहीं बनने देंगी

  1. महात्मा गांधी की ये नौ बातें बदल देंगी आपका जीवन

  1. साइबर हमलों से जुड़ी छह बातें जो आपके होश उड़ा देंगी




Mediabharti