रामचंद पब्लिक स्कूल में नगद छात्रवृत्ति वितरण कर समारोह मनाया गया

गोवर्धन के रामचंद पब्लिक स्कूल में छात्रवृत्ति वितरित करते अतिथिगण

 

गोवर्धन। सरकारी योजना के अंतर्गत शहर के रामचंद पब्लिक स्कूल में बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं को नगद राशि वितरित की गई। इस मौके पर अतिथि सभासद संजय लवानियां द्वारा राशि वितरित की गई। इस मौके पर प्रबंधक मथुरेश कौशिक ने बताया कि प्रतिवर्ष सरकार की ओर से बच्चों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को वितरित किया जाता है। इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस मौके पर श्याम सुंदर कौशिक, पंकज स्वरूप एडवोकेट, रेवती रमन गोस्वामी, योगेश पहलवान, संतोष कौशिक, प्रधानाध्यापक संजय कुमार श्रीवास्तव, स्वेता उपाध्याय, नीलम अग्रवाल, रेनू, सपना, ज्योति, नेहा, सीटू, शिवा आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login