साइकिल रेस में भाग लेते प्रतिभागी
-डीएम, एसएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रेस में भाग लिया
-जिलाधिकारी ने विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
मथुरा। खेल विभाग के सौजन्य से गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायफल क्लब से साइकिल रेस का आयोजन किया गया। साइकिल रेस रायफल क्लब से शुरू होकर मछली फाटक, पूर्व मंत्री लक्ष्मी नाराण चैधरी के घर से होते हुए विजय नगर आर्मी रोड़ से बायें मुड़कर विजय द्वार के अन्दर होकर 476 मी. वर्क शाॅप्स के अन्दर होते हुए हेलीपेड के बगल से जिला कारागार तथा तहसील मथुरा होते हुए सिविल लाइन्स पेट्रोल पम्प से दाहिने मोडकर रायफल क्लब पर समाप्त हुई।
साइकिल रेस में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साइकिल रेस का आयोजन तीन भागों में किया गया। सबसे पहले अधिकारियों की टीम रवाना की गई जिसमें जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार तथा उनके बेटे श्री अभेद्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती अंकिता राज वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेष कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट महेन्द्र प्रसाद व उनकी धर्म पत्नी तथा उप जिलाधिकारी सदर श्री चन्द्र विजय सिंह ने भाग लिया। पुरूष वर्ग में कुल 142 तथा महिला वर्ग में कुल 16 प्रतिभागियों ने साइकिल रेस में भाग लिया। पुरूष व महिला वर्ग दोनों में अलग-अलग प्रथम स्थान पाने वाले को रू0 3100, द्वितीय को रूपए 2100, तृतीय को रू 1100 तथा दोंनों वर्गों में अलग-अगल तीन-तीन प्रतिभागियों को रू.500 का सांत्वना पुरस्कार जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।





