राया नगर पंचायत अघ्यक्ष ने चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग में किया भंडारे का आयोजन

स्व0 डा0 शिव कुमार निडर की प्रेरणा से मन भाव पैदा हुआ भंडारे का-कृष्णकान्त

मथुरा। पुरूषातम मास के चलते ब्रज क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहें है जहाॅ श्रद्धालुओं द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा कर मनौती माॅगी जा रही है वहीं वृन्दावन धाम की परिक्रमा कर श्रद्धालु अपने को पुण्य लाभ प्राप्त कर रहें हैं। इसी क्रम में ब्रज के ग्रामीणों क्षेत्रों में जनपद व जनपद के आसपास के क्षेत्रों से श्रद्वालुओं द्वारा चैरासी कोस की परिक्रमा लगाई जा रही हैं। इस परिक्रमा को प्रशासन ने कोई खास महत्व नहीं दिया है लेकिन धर्मपेमी जनता के सहयोग से ही चैरासी कोस परिक्रमा करने वाले श्रद्वालुओं की सेवा दिनरात की जा रही हैं। इसी क्रम में राया के नगर पंचायत अघ्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल द्वारा कस्वें के बलदेव रोड पर चैरासी कोस की परिक्रमा कर रहें श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल भंडारें का आयोजन किया गया। भंडारा प्रातः 8 बजें से प्रारंभ हुआ। जो रात्रि 11 बजें तक अनवरत चलता रहा। भंडारें में श्रद्वालुओं के साथ साथ आसपास के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया गया।   भंडारें में सुवह से ही प्रसाद ग्रहण करने वालें श्रद्वालुओं की लाइन लगी रही। वहीं पंचायत अघ्यक्ष कृष्णकान्त सहित दर्जनों भक्तभाव लोगों ने प्रसाद वितरण में अपना सहयोग प्रधान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अघ्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल ने बताया कि जनपद के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 डा. शिव कुमार निडर उक्त ब्रज चैरासी कोसीय परिक्रमा में हरवार स्वास्थ्य शिविर लगाकर परिक्रमार्थियों की सेवा करते थे। और उन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा करने वाले श्रद्वालुओं की सेवा करने का मन में भाव उत्पन्न हुआ हैं। इस भंडारे में प्रसाद वितरण कराने वालों मे मुख्य रूप से सहयोग करने वालों में ओमप्रकाश गुप्ता, चन्द्रेश कुमार निडर के अलावा दर्जनों समाजसेवियों का सहयोग सरानीय रहा। ं 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti