राया। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते राया क्षेत्रा में गौ तस्कर सक्रिय है आए दिन घट रही गौ वंश की संख्या को लेकर लोग हैरान है आए दिन गाय चोरी की घटना होने से रोष व्याप्त है। गौ रक्षक समिति के संस्थापक राकेश बंसल ने बताया कि दो युवक रेलवे रोड से गायों को पकड़ कर ले जा रहे थे जब उनकों लोगों ने टोका तो वह पहले रंगदारी दिखाने लगे लेकिन जानकारी मिलते ही समिति के संस्थापक सहित अन्य लोग पहुंच गए तो वह मौके का पफायदा उठा कर भाग गए आए दिन ऐसी घटना हो रही है और रात्रि के दौरान बढ़ रही गाय चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है वरिष्ठ पुलिस अध्ीक्षक से पत्रा भेज कर गाय चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग अजय खोखर, अशोक वर्मा, अर्जुन सिंह, ध्ीरेन्द्र शर्मा, गौरव बंसल, सुभाष सिसौदिया आदि प्रमुख लोगों ने की है।





