मथुरा। थाना राया क्षेत्र के राया मांट रोड पर कार की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नारायण पुत्र राजवीर निवासी प्रेम नगर राया किसी कार्य से पैदल मांट राया रोड पर खड़क था कि तभी मांट की ओर से आ रही अल्टों कार के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए नारायण में टक्कर मार दी जिससें नारायण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।





