मथुरा। राया कस्बा स्थित मांट रोड पर पानी की पाईप लाइन बस्ट होने के कारण कसबा राया की पेयजल व्यवस्था ठप्प हो गयी जिस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तीन दिन बाद भी पानी की पाईपलाइन ठीक नहीं हो सकी है। जिस से कसबा राया में पेयजल संकट गहरा रहा है। नगर पंचायत राया के सभासद ओमा गुरू ने बताया कि मांट रोड पर रिलान्य कम्पनी की फोरजी की भूमिगत लाइन मशीन द्वारा डाली जा रही है जिस से पानी की टंकी को जाने वाली भूमिगत पानी लाइन बस्ट हो गयी जिस के कारण तीन दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिस के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन बाद भी पानी की लाइन ठीक नहीं होने से लोग परेशान है और पानी के लिए सुबह से ही इधर उधर परेशान भटकते है। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकांत अग्रवाल ने बताया कि पानी की लाइन खराब होने से पेयजल सप्लाई बाधित हो गयी थी जिस को लेकर मिस्त्री लगे हुए है और जल्दी ही पानी की पाइपा लाइन ठीक हो जायेगी।





