राया में परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत

मथुरा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा का राया पंहुचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही लोगो को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया कस्वे के नेहरू पार्क पर आयोजित स्वागत समारोह में  केंद्रीय मंत्री चैधरी वीरेंद्र सिंह और राष्ट्रीय उपाधयक्ष दिनेश शर्मा ने जनता को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री के कार्यो की सराहना की। परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक दिवस प्रमुख श्याम सिंह अहेरिया ने आभार जताया। 

वही भारतीय जनता पार्टी राया कार्यकर्ताओ ने यात्रा में आये सभी आंगतुकों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने वालो में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, अजय पोइया, राकेश बंसल, मनोज ,मुकेश पाठक, जिला पंचायत सदस्य नितिन दिवाकर, सत्यपाल चैधरी, मानवेन्द्र चैधरी, कन्हैया लाल अग्रवाल, ललित मोहन गुप्ता , सुरेश अवस्थी राजवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर यात्रा के मीडिया प्रभारी मोहित अग्रवाल और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित सभी आंगतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti