क्षेत्र की बिजली बंद कर लगाया ताला
जेई ने की थी पैसों की मांग
मथुरा। कई दिनों से फुँके पडे ट्रांसफार्मर को आज तक न बदलवाये जाने से आक्रोशित थाना राया के गांव गंगा नगला रोड राया क्षेत्र की महिलाओं ने बिजली घर का घेराव कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिजली नहीं मिलने के विरोध मे विद्युत सब स्टेशन राया पर पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कराकर ताला लगा दिया। मिली जानकाीर के अनुसार गंगा नगला रोड राया का ट्रांसफार्मर कई दिन से फुंका पड़ा है जिसकी शिकायत कई बार जेई योगेश कुमार से की गई लेकिन जेई द्वारा आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने के लिए रुपये की ग्रामीणों से मांग कर दी। इससे आक्रोशित महिलाओ ने आज राया बिजली घर का घेराव कर ट्रांसफार्मर बदलबाये जाने की मांग की। इस दौरान गुड्डी देवी, गीता, अनुराधा देवी, मीना देवी, मुंदरा, साधना, कैलादेवी, मिथलेश, सरोज सहित भारी संख्या में महिलायें और स्थानीय लोग मौजूद थे। महिलाओं का कहना था कि कस्बे मे नागल रोड कालोनी के लोगों को कई दिनों से बिजली नही मिल पा रही है। विद्युत विभाग की इस लापरवाही के चलते स्थानीय लोग अंधकार मे रहने को मजबूर है।





