मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गाॅव ककरेटिया के पास अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलतें ही क्षेत्रा में हडकम्प मचा गया। सूचना मिलतें ही थाना प्रभारी राया संजीव सिंह चैहान मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं हत्यारों की तलाश शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतपुरा, धौलीप्याऊ निवासी शिक्षक मोहन सिंह पुत्र राजपाल राया ब्लाक के गाॅव ककरेटिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है और उनकी पत्नी मनीषा राया ब्लाक के ही गाॅव खप्परपुर में तैनात हैं। शिक्षक मोहन सिंह प्रतिदिन की भाति आज प्रातः 10 बजें करीब मोहन सिंह अपनी पत्नी को खप्परपुर छोड कर अपने तैनाती स्थल गाॅव ककेरिटया जा रहें थे कि गाॅव से कुछ ही दूरी पूर्व पुलिया नम्बर 11 के पास पल्सर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और उससे हैलमेट उतारने की कहा और हैलमेट उतारते ही वाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक को निशाने बनाते हुए तावड़ तोड़ गोलिया वर्षा दी। जिससे एक गोली शिक्षक की कनपटी पर लगी दूसरी गोली सीने में लगीं और वहीं ढेर हो गया। अचानक गोली चलती देख सड़क पर चलतें लोग वाहनों को छोड़ कर भाग गये। वहीं हमलावर शिक्षक की मौत होने के बाद इत्महान से हवा में हथियार लहराते मौके से भाग गये। घटना के वाद राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। क्षेत्र में दिनदहाड़ें हुई शिक्षक की हत्या की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलतें ही थाना प्रभारी राया संजीव सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये। थाना प्रभारी ने घटना से अपने आला अध्किारियों को अवगत कराया तथा आला अध्किारियों के आदेश मिलनें के बाद क्षेत्रा में हमलावरों की तलाश के लिए वाहन चैकिग भी कराई लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। वहीं पुलिस ने मृतक मोहन सिंह के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की जानकारी होते ही साथी शिक्षक नेता भी घटना स्थल पर पहुंच गये। शिक्षक नेता रामकृष्ण रावत ने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि जनपद की विगड़ती कानून व्यवस्था के चलते अब शिक्षक समाज भी सूुरक्षित नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शिक्षक की हत्यारों को गिरफ्तार करने के माॅग की हैं।





