राया में व्यापारियों ने भी किया चीनी के सामान का वहिष्कार

राया में व्यापारियों ने भी किया चीनी के सामान का वहिष्कार राया । युवा उद्योग व्यापार मण्डल बैठक कर चीनी से आने वाले सामान को खरीदने व बेचने का वहिष्कार किया और सभी से सामान का वहिष्कार करने की अपील की है। कटरा बाजार मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान राया युवा उद्योग व्यापार मण्डल प्रतिनिध मण्डल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि चीन हमेशा भारत का विरोध करता है और भारत में सबसे ज्यादा चीन का सामान बिकता है जब हम उसके सामान को खरीदने व बेचने का वहिष्कार कर देगें तो चीन की कमर टूट जायेगी। इस अवसर पर किशन कुमार सर्राफ, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, मनोज कुमार, प्रदीप अग्रवाल, श्याम वर्मा, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रविकांत वर्मा, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti