कस्बे मे अग्रवाल मेला स्थगित होने से अग्रवाल समाज मे रोष
मथुरा। अग्रवाल सभा द्वारा प्रतिवर्ष लगने वाला अग्रसेन मेला इस वर्ष स्थगित कर दिए जाने से सभा के पदाधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया तो वही एक रूपये के हिसाब से लिए गए 365 रूपये लुटने की भी चर्चायें होती दिखी। गौरतलब है कि अग्रसमाज कई सालों से मेले का आयोजन करता था जिसमे समाज को लोगों को सम्मनित करने के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था किसी कारण के चलते मेला न लगने से गृहिणियों, युवाओं, बुजुर्गों मे भी नाराजगी देखि गयी। राया अग्रकुल के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा कस्बे मे धूमधाम से निकाली गयी। जगह जगह पुष्प बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया इसी के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन हो गया। महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा सादाबाद मार्ग से अन्य आकर्षक झाँकियों के साथ प्रारम्भ हुयी जो सादाबाद रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, माँट रोड, हाथरस रोड होती हुयी सादाबाद मार्ग पर पहुँची जगह जगह भक्तजनों ने शोभायात्रा पर पुष्प बरसात कर स्वागत किया। शोभा यात्रा का शुभारम्भ पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णकान्त अग्रवाल, हरीमोहन अग्रवाल, निरोत्तम प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, विपिन गर्ग, राजेश अग्रवाल, छैलबिहारी अग्रवाल, महेश चन्द गर्ग, हनुमान प्रसाद गर्ग, राधे श्याम गर्ग, डालचंद अग्रवाल, गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, रमेश चन्द बजाज, मुन्ना लाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।





