रालोद और सेरसा गांव के ग्रामीणों ने दिये प्रशासन को ज्ञापन

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र और आसपास के गांवों में ओलावृष्टि के चैक अभी तक न मिलने से आक्रोशित किसानों ने आज कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किये। एक ओर जहंा रालोद के नेतृत्व में किसान कलैक्ट्रेट पर इकटठे हुए तो दूसरी ओर सेरसा गांव के ग्र्रामीण भी अपनी शिकायत लेकर डीएम को ज्ञापन देने पंहुचे।

राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी उप्र के महासचिव दीपक चैधरी ने आज प्राकृतिक आपदा और ओलावृष्टि से बर्बाद गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अभी तक मुआवजा के चैक वितरित न होने पर नाराजगी जताते कहा कि सेरसा, बछगांव, मलसराय, रसूलपुर, गोपालपुर, लोरियापटटी, उस्फार, कोसी, सेही, पलसों, गांठौली, राल, बाटी, सौंख भाहई आदि पंचायतों में अभी तक चैक न मिलने से ग्रामीण दुखी हैं। राज्यपाल को संबोधित यह ज्ञापन आज प्रशासन के अधिकारियों को दीपक चैधरी, पवन चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी, चन्द्रभान कुंतल की अगुवाई में रालोद कार्यकर्ताओं के साथ दिया गया। वहीं लोहिया गांव सेरसा में चैक न मिलने से किसान परेशान हैं। इलाके का लेखपाल श्याम सुन्दर शर्मा उन्हें चैक नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आज इस सब को लेकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को ग्रामीणों ने दिया और कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर रतिराम, सुंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह, देवी सिंह, ओहपी सिंह सहित सैंकड़ों किसान मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti