जनविरोधी सरकार को उखाड़ने को रालोद ने कसी कमर
छाता। राष्ट्रीय लोकदल महासचिव जयंत चैधरी की 20 दिसंबर को चैमुहां व नंदगांव में होने वाली महा जनसभाओं को लेकर रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने छाता विधानसभा क्षेत्र के गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होने लोगों से केंद्र की किसान व जनविरोधी सरकार को उखाड़ने के लिए रालोद के इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आव्हान किया।
रालोद नेता पं. हरीश शर्मा ने बुधवार को छाता विधानसभा क्षेत्र के बरसाना, उंचागांव, रीठौरा, सुनहेरा, गाजीपुर, चिकसौली, रांकौली, डबाला, मानपुर आदि गांवों में ग्रामीणों से 20 दिंसबर को रालोद महासचिव जयंत चैधरी की चैमुहां और नंदगांव में होने वाली जनसभाओं के लिए जनसंपर्क किया। गांवों में उनका जगह-जगह माला, पटुका व साफा बांधकर स्वागत किया। उन्होंने देश और खासतौर पर प्रदेश की जनता को ऐसी जनविरोधी सरकार में उखाड़ने में रालोद का सहयोग करने की अपील करते हुए 20 दिसंबर को हो रही महाजनसभाओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जब देश का किसान और मजदूर एकजुट हो जाएगा तब इस किसान और जनविरोधी सरकार को उखड़ते देर नहीं लगेगी। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ राधाचरन प्रधान, भरती प्रधान, जयपाल सिंह, नानक प्रधान, संजय प्रधान, चरन सिंह प्रधान, सददो, रतन दादा, भीम दादा, राजू, महराज सिंह, चैधरी चरन सिंह आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।






Related Items
नोटबंदी को लेकर प्रदीप चैधरी ने साधा भाजपा पर निशाना
सपा किसान दिवस के रूप में मनायेगी चैधरी साहब का जन्मदिन
चैधरी चरणसिंह का जन्मदिन कल मनायेगें