रालोद नेता ठा0 मेघश्याम दर्जनों साथियों के साथ भाजपा में शामिल

मथुरा। केन्द्र की भाजपा में सत्ता आने के बाद देश व प्रदेश के साथ साथ अब जिला स्तर पर भी स्थानीय नेता अपनी पार्टियों को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहें हैं। इसी क्रम में गोवर्धन विधान सभा सीट से रालोद की टिकट पर चुनाव लड़ें रालोद नेता ठा0 मेघश्याम सिंह ने आज अपने दर्जनों साथियों व ग्राम प्रधानों के साथ पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र देकर भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। इससे जहाॅ भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार रालोद के वरिष्ठ नेता तथा गोवर्धन विधान सभा सीट से रालोद की टिकिट पर चुनाव लड़नें वाले ठा. मेघश्याम सिंह ने आज कई ग्रामों के प्रधान व सैकडों समर्थकों के साथ रालोद से त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल के समक्ष ग्रहण कर ली हैं। ठा0 मेघश्याम सिंह पहलें वह स्वयं जिलाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पहुंचे जहाॅ उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इसके पश्चात मौवाइल के माध्यम से दर्जनों ग्राम प्रधानों व समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई हैं। भाजपा की सदस्यता दिलातें हुए जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल ने कहा कि मेघश्याम रालोद के वरिष्ठ नेता हैं और गोवर्धन विधान सभा से विद्यायक का चुनाव भी लड़ चुके है इसी के साथ जिला पंचायत के सदस्य भी हैं। इन्होंने भाजपा के प्रधनमंत्राी नरेन्द्र मोदी व पार्टी की विचाराधार में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं। इससे पूर्व रालोद कोटें से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मालिक भी अभी कुछ दिन पूर्व रालोद की सदस्यता छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। बताया जा रहा है की इस बार जनपद की भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत चुनावों को पूरे दमखम के साथ लड़नें चाहती है और इसी का यह परिणाम है कि भाजपा वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी में शामिल कर अपनी ताकत वढ़ाना चाहती हैं। लेकिन भाजपा को यह नहीं पता की जो लोग अन्य पार्टीयों को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे है उनका अपना जनाधार कुछ नहीं है और जिस पार्टी को वह छोड़ कर आ रहे है उसी पार्टी के वोट बैंक के सहारे वह इस पद तक पहुंच सकें थे। अब वह लोग पद पाने के बाद भी पार्टी के वफादार नहीं हुए तो यह क्या गारन्टी है कि आने वाले दलवदलू नेता भाजपा के लिए कैसे वफादार हो जायेगे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti