रावल के ग्रामीणों ने सांसद कार्यालय पर हंगामा काटा

हेमा मालिनी के विरोध में की नारेबाजी

मथुरा। जनपद के बल्देव ब्लाक के गाॅव रावल के ग्रामीणों द्वारा सांसद हेमा मालिनी द्वारा उनके गाॅव को गोद लेने की घोषणा के बाद अब गोद नहीं लेने के विरोध में ग्रामीणों ने सांसद हेमा मालिनी के कार्यालय पर पहुंच कर हंगामा कांटा व हेमा मालिनी के विरोध में नारेबाजी की। इसे देखकर कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणों से अभद्रता की और उन्हें धकिया कर वहाॅ से भाग दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार जनपद की प्रथम महिला सांसद हेमा मालिनी ने विगत दिवस घोषणा की थी लेकिन सांसद हेमा मालिनी ने अब आर्दयश गाॅव के रूप में किसी दूसरे गाॅव का चयन कर लिया हैं। जब इसकी जानकारी राॅवल के ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों में आक्रोश फैंल गया। इसी क्रम में आज दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर सांसद हेमा मालिनी के कार्यालय पर पहुंचें जहाॅ उन्होंने सांसद हेमा मालिनी से मिलने की इच्छा जाहिर की। जिस पर कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें दुत्काराते हुए वहाॅ से जाने के लिए कहा। इससे ग्रामीण उत्तेजित हो गये और उन्होंने वहीं पर कर्मचारियों से भिड़ गये और सांसद हेमा मालिनी के विरोध में नारेवाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान सांसद कार्यालय के कर्मचारी ग्रामीणों से अभद्रता करते हुए लेकिन ग्रामीण अपने ढंग से अपना विरोध प्रकट करते रहें। इस सन्दर्भ में एक ग्रामीण ने बताया कि वह तो सांसद हेमा मालिनी से मिलकर अपना बात रखनें आये थे लेकिन सांसद हेमा मालिनी के कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों ने उनकी बात सुने बिना ही उन्हें दुत्काराते हुए वहाॅ से चलें जाने की बात कही। जब ग्रामीणों ने सांसद हेमा मालिनी से बात करने की वाद दोहराई तो कर्मचारी उतेजित हो गये और वह ग्रामीणों से अभद्रता करने लगें। जिससें ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया तब उन्होंने सांसद के विरूद्व नारेवाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti