बल्देव। ग्राम रावल में सिड आर सेटी चैमुहा मथुरा द्वारा आयोजित 21 दिवसीय निःशुल्क महिला सिलाई एवं डिजाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणाथिर्यो को सबोधित करते हुये मथुरा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी ने तकनीकी शिक्षा को बेरोजगारी से लडनें का विेशेष शस्त्र बताया। उन्हौने युवतियों से कहा किसी भी गाॅव में जब युवतियाॅ जागृत होकर अपनी तकनीकि ज्ञान व कौशल का प्रयोग आत्मनिर्भर बनने के उद्वेश्य करती है। तो निश्चित ही उस गाॅव का आर्थिक सामाजिक विकास सम्भव है। बहू बेटियाॅ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने को स्वरोजगार प्रारम्भ करे। यह निश्चित ही एक अच्छी शुरूबात होगी।
इस अवसर पर सिंडीेकेट बैक परिक्षेत्र आगरा के सहायक महाप्रबन्धक के0पी0 शेखरन ने कहा कि बैंक देश के आर्थिक, सामाजिक विकास में सशक्त सहयोगी की भूमिका कार्य करते है। हमारा उद्वेश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्वेश्य से तकनीकि प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोगारी बनाना है। यह प्रशिक्षण तभी पूर्ण होगा जब युवतियाॅ शीध्र ही स्वरोजगार प्रारम्भ करेगी। नाबार्ड मथुरा के जिला विकास प्रबन्धक पंकज कुमार ने कहा कि रावल की आवश्यकता को याद रखकर विशेष तकनीकी प्रशिक्षण चलाये गये है। जिला मुख्य अग्रणी प्रबन्धक मथुरा के0आर0 गणेशन ने कहा कि स्वरोजगार हमें एक नयी पहचान प्रदान करता है। गाॅव रावल में धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से ठाकुर जी की पोशाक व अन्य वस्त्रों की ब्रिकी हेतु प्रयास किये जाये तो निश्यित ही सफलता मिेलेगी। युवतियाॅ समूह बनाकर निर्माण व ब्रिकी का कार्य करे। इस अवसर संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी प्रशिक्षणार्थी को प्रमाणपत्रों का विवरण अतिथियों द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने कन्या भूण्र हत्या पर आधारित नाटक की प्रस्तुती कर दर्शको की खूब तालियाॅ लूटी है। अतिथियों ने प्रशिक्षण के दौरान तैयार वस्त्रों, बैग आदि का निरीक्षण किया एवं उसको सराहा। संचालन संस्थान के प्रशिक्षक दीपक गोस्वामी ने किया। इस मौके पर संस्थान के पूर्व निदेशक वेदप्रकाश गर्ग, सिडीकेंट बैंक लोहवन प्रबन्धक गौरव भारद्वाज, प्रधान प्रतिनिधि संजय सारस्वत, सहायक खण्ड विकास अधिकारी बल्देव कढेरू सिंह ने अपने विचार प्रकट किये। वहीं राम खिलाडी शर्मा, अमित चर्तुवेर्दी, दिनेश चन्द्र अग्रवाल, मिथलेश शर्मा, राधाबल्लभ, शिवराम, जवाहर पटेल, कृष्णमुरारी, सुभाष, कु0 रेनू, भावना आदि उपस्थित रहे।





