मथुरा। आकंठ भ्रठा चार में डूबे जिला पूर्ति कार्यालय को ढर्रे पर लाना लगता है किसी के बस की बात नहीं, हाल में लाटरी पदाति से आवंटित हुयी आठ राशन की दुकानों में भी विभाग ने अपनी लाटरी निकाली गयी।
सूत्रो से मिली जानकारी अपर जिला अधिकारी प्रशसन की देख रेख में गत 25 जून को शहर की 8 राशन की दुकानों के लिए लाटरी पद्दति अपनायी गयी जिसमे विभागीयी अधिकारियो का खेल सुन कर ए डी एम भी दंग रह गए बताया गया की इन आठ दुकानों में से एक दुकान शास्त्री नगर ऐसे व्यक्ति की हुयी है जो हत्या जानलेवा हमले जैसे आरोपो में वांछित है।शासन के निर्देशानुसार किसी भी वांछित अपराधि के नाम राशन की दुकान आवंटित नहीं की जा सकती ऐसा ही दूसरा मामला भैस भघोरा के रहने वाले सन्देश पुत्र बाबू लाल का है जिसे भी दुकान लाटरी पदृति से आवंटित हुयी है इसके पिता बाबू लाल के नाम से ब्रज नगर और भाई प्रमोद कुमार के नाम से मोतीकुंज में राशन की दुकाने पूर्व से आवंटित है शासनादेश के अनुसार एक परिवार के एक से अधिक सदस्य को राशन की दुकान आवंटित नहीं की जा सकती है।





