राशन डीलर की कालाबाजारी से त्रस्त ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन

मथुरा। राशन डीलर द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों को गेहूं चावल न देने और कालाबाजारी करने की एक वर्ष से लगातार शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र देकर उक्त दुकान को निरस्त करने व किसी अन्य को राशन डीलर नियुक्त करने की मांग की है। ग्राम प्रधान पदम सिंह के नेतृत्व में कलक्टेªट पहुंचे गांव भरनाकलां ब्लाॅक चैमुंहा तहसील छाता क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर ओमप्रकाश पर लोेगों को एक वर्ष से गेहंू व चावल तथा मिट्टी का तेल वितरण न कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन विक्रेता शिकायत करने पर दबंगई करने व मारपीट पर अमादा हो जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बीपीएल कार्ड सं. 048601, 51923, 0023366 तथा 0048035 जो क्रमशः कलावती पत्नी काशीराम, डोरीलाल पुत्र फूलचंद, तारापद सरकार तथा गुरूपद दास चेला रामदास सहित शिवराम पुत्र पदम सिंह का अंत्योदय कार्ड सं. 020692 सहित कई दर्जन ऐसे कार्ड दिखाए, जिन पर कई वर्ष में कोई खाद्यान्न या कैरोसिन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि एक वर्ष से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, छाता स्थित तहसील दिवस में कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण किशोरी, महेश, मेघश्याम, पुरूषोत्तम शर्मा, तेजपाल सिंह, प्रेमशंकर, रामकिशन व रासबिहारी आदि ने जिलाधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारी से उक्त राशन विक्रेता की निष्पक्ष जांच कराने तथा ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली सस्ती दरों की गेहूं, चावल व कैरोसिन आदि दिलाने की मांग की है।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti