राष्ट्रपति की सुरक्षा पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

नहीं हो पाया बंदरों से निजात दिलाने का कोई इंतजाम

तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मथुरा। देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आज बुधवार वृन्दावन आ रहे हैं। चेतन्य महाप्रभु के आगमन के पांच सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में वे भाग लेंगे। इसके लिये कई दिनों से पुलिस-प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं। आज सभी को अंतिम रूप दिया गया। जहां-जहां राष्ट्रपति गुजरेंगे वहां सीसीटीवी कैमरों से हर किसी पर पैनी नजर रखी जायेगी। इसके लिये आॅपरेटर रिहर्सल में लगे हुये हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या राधा रमण मंदिर क्षेत्र की है जहां आज भी बंदरों का प्रकोप है। इनसे पुलिसतंत्र कैसे निपटेगा यह सवाल जरूर वृनदावनवासियों के मन में है। पुलिस-प्रशासन भी बंदरों से निपटने का कोई इलाज नहीं कर पाया है। आज रिहर्सल के दौरान भी छतों पर कई बंदर नजर आये। अक्सर ये श्रद्धालुओं के चश्मे और उन पर हमला बोलते रहते हैं। इस पर अभी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं। पूर्व में राष्ट्रपति के आगमन पर इसके इंतजाम किये गये थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti