
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार अध्यक्षता में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पुख्ता सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये है कि वे अपने अपने विभागो से संबंधित सभी व्यवस्थाये 14 नवम्बर तक पूर्ण कर लिखित रूप से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये।
उन्होंने लो0नि0वि0 के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है कि हैलीपेड सहित उनके जाने आने वाले मार्गो की अच्छी गुणवत्तायुक्त निर्माण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। धूल वाले स्थानो पर पानी का लगातार छिडकाव तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा गया है कि वे हैलीपेड सेफ हाउस, फ्लीट, बांके बिहारी मंदिर, तथा अन्य कार्यक्रम स्थलो पर मय कुशल चिकित्सको तथा स्टाफ सहित 9 एम्बूलैन्स पर्याप्त उच्चकोटि की दवाओ सहित एवं ब्लडगु्रप केा तैयार रखे तथा उसमें आॅक्सीजन के सिलेन्डर भी आवश्यक रूप से तथा महिला चिकित्सक प्रत्येक वाहन में तैनात होनी चाहिए। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाली वीवीआईपी उनके साथ आने वाले मेहमानांे के सदस्यो तथा बाहर से आने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के लिए जलपान की व्यवस्था के साथ पीने का पानी भी पर्याप्त मात्रा में व्यवस्थित की जाये। अधिषाशी अभियंता को निर्देशित किया गया कि 15, 16 नवम्बर निरन्तर विद्युत आपूर्ति के लिए अपने उच्चाधिकारियो से सम्पर्क करे तथा कार्यक्रम स्थल पर विद्यंुत सुरक्षा व्यवस्था उच्च्कोटि की होनी चाहिए। साउण्ड सिस्टम अच्छी हालत में होने चाहिए। परिवहन अधिकारी तथा एआरएम रोडवेज को भी निर्देशित किया गया है कि वे बतायी जा रही मात्रा में पर्याप्त अच्छी किस्म की कारे आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करे। उन्होंने मंदिर प्रबंधको को भी मंदिरो में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा गंदगी आदि साफ कराकर एवं अतिक्रमण हटाकर महामहिम के स्तर का बनाया जाये। मंदिर सिक्यूरिटी गार्ड तथा सेवायतो की सूची भी प्रशासन को उपलब्ध कराये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तथा मंदिर के आसपास बंदरो से निजात पाने के लिए प्रभागीय निदेेशक सामाजिक वानिकी को निर्देशित किया है कि 8, 10 लंगूर इस मौके पर बंदरो को भगाने हेतु लगाये तथा मंदिर प्रशासन से कहा गया है कि मंदिर के आस पास बंदरो को भगाने हेतु लंगूर की व्यवस्था अपने स्तर से भी करे। अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका परिषद वृन्दावन तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे शुरू से अंत तक जहा जहा भी कार्यक्रम होने है अथवा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जाना है उस मार्ग सहित सभी जगहो की अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगाकर दिनरात सफाई कराये कूडा करकट निस्तारित करे तथा चूने एवं पानी का छिडकाव भी लगातार कराते रहे। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने भी बताया कि पुलिस फोर्स की ड्यूटी हर पोइन्ट पर लगायी जा रही है तथा अतिथितियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र सिंह सचान, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी तथा आर्मी के अधिकारी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS