मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि 24 अपै्रल की तिथि राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रूप में मनायी जाती है। इसी क्रम में दिनांक 24 अपै्रल 2015 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के रूप में मनाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक 24 अपै्रल 2015 को अपनी अपनी तैनाती की ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित की जाये। इस बैठक के एजेण्डा में सामान्य रूप से सम्मिलित किये जाने वाले बिन्दुओं के अतिरिक्त पंयायती राज मंत्रालय भारत सरकार व पंयायती राज विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कलयाणकारी योजनाओं से ग्राम वासियो को अवगत कराया जाये एवं ग्राम सभा द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लिये जाने वाले कार्यो से लाभार्थियों का चयन भी किया जाये साथ ही साथ ग्राम सभा व्दारा गत वर्ष ग्राम पंचायत द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए ग्राम सभा से अनुमोदन की भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ग्राम सभाओं की इन बैठको में जिला स्तरीय अधिकारियो को प्रतिभाग करने का अनुरोध किया जाये।





