राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार को डीएम ने दिये दिशा निर्देश

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशों पर आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी अपने स्तर से ग्रामीण तथा दूर दराज के क्षेत्रों तक पहुॅचाने हेतु लगातार प्रयास करें ताकि वादकारियों को अपने वादों का निस्तारण समय से कराने हेतु सम्बन्धित न्यायालय में उपस्थित हो सके। उन्होंने अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाघिकारियों, तहसीलदारों, जिला सूचना अधिकारी, जिला मनोरंजन कर अधिकारी, परिवहन, रोडवेज बैेंक प्रबन्धकों, बीमा कम्पनियों, थानाध्यक्षों, विद्युत, चकबन्दी, बाॅट माप, भरण पोषण, पारिवारिक, राजस्व तथा अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने विभागों से सम्बन्धित सभी वादों को शतप्रतिशत निस्तारण कराने हेतु अपनी कार्यवाही पूर्ण कर तथा वादकारियों को इस सम्बन्ध में अवगत कराकर वादों को सम्बन्धित न्यायालयों को भेजें ताकि समय से वादों को निस्तारण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी हेतु वृहद प्रचार प्रसार करें। जिससे कि अधिक से अधिक वादकारियों को उसकी जानकारी मिल सके, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से भी आमजनों को लगातार इस सम्बन्ध में सूचना प्रकाशित होती रहे। उन्होंने मनोरंजन कर अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि वे स्थानीय टी0वी0 चैनलों के माध्यम से लगातार प्रतिदिन इसकी जानकारी देते रहे जिससे दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले वादकारियों को भी इसकी जानकारी मिलती रहे। जिला सूचना अधिकारी ने अवगत कराया है कि आगामी 06 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहद प्रचार प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 02 दिसम्बर से 04 दिसम्बर 2014 तक किया जायेगा। उन्होंने अवगत कराया है कि 02 दिसम्बर को मथुरा ब्लाॅक में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में, 03 दिसम्बर को जिला न्यायालय परिसर में तथा 04 दिसम्बर को कलेक्टेªट प्रांगण में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक वादकारियों को इसकी जानकारी मिल सके।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti