राष्ट्रीय लोक अदालत में लगा फरियादियों का मेला
वाद निस्तारण को सुबह से ही पंहुचे फरियादी
मथुरा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आज जनपद के न्यायालयों में किया जा रहा है। भारी संख्या में वादकारी आये हुये हैं और अपने-अपने वादों के निपटारे में लगे हुये हैं। न्याय अधिकारी वादों को सिमटाने में लगे देखे गये। काफी संख्या में पीड़ित लोग आज राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने मामलों को लेकर पंहुचे जिन्हें अच्छा न्याय दिलाने के प्रयास के तहत ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था ताकि लोग जल्दी से जल्दी इन झगड़े-झंझटों से मुक्त हों। जनपद न्यायाधीश के अथक प्रयासों और न्याय अधिकारियों की कड़ी मेहनत के चलते वादकारियों को भी सुकून मिल रहा है। आज न्यायालयों में काफी भीड़भाड़ देखी गयी। लोग अपने-अपने वादांे को लेकर न्याय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुये। अधिवक्ताओं ने भी इसमें काफी सहयोग किया। आज सुबह से ही वादकारी कलैक्ट्रेट पर पंहुचना शुरू हो गये थे। अधिवक्ता और विभिन्न विभागों ने भी अपने काउण्टर लगा रखे थे जिन पद वादकारी अपनी-अपनी समस्याओं के बारे मंे उनसे जानकारी कर अपने अधिवक्ताओं के माध्मय से इन वादांे के निस्तारण के लिये लगे हुये थे। बैंक, बीएसएनएल के काउण्टों पर भी भारी संख्या में लोग अपने टेलीफोन बिल एवम बैंकों से लिये गये ऋण के निस्तारण के लिए खड़े हुये थे। वहीं जिन लोगों के वाहनों के चालान हुये थे वे भी अधिवक्ताओं के पास अपने वाहनों के चालान का निस्तारण करा रहे थे। छोटे-छोटे झंझटों से पीड़ित लोग भी यहां पर अपने मामलों के निस्तारण के लिये पंहुचे वहीं पुलिस और अन्य विभागों के मामलों के निस्तारण के लिये वादकारी सुबह से ही वकीलों के बिस्तरों पर पंहुच रहे थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के लगने से जनपद में भारी संख्या में लंबित पड़े मामलों का निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में होना माना जा रहा है।





