
राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन के दौरान दीवानी परिसर में लगे मेले जैसे माहौल का दृश्य
मथुरा। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता एवं निगरानी में आज जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवनी प्रांगण में सम्पन्न हुआ। दूर दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में आये हुए वादकारियों ने अपने सम्बन्धित न्यायालयों में जाकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अच्छी संख्या में वादों का निस्तारण कराया। लोक अदालत में समस्त बैंक, बीमा कम्पनियों, परिवहन, रोड़वेज, बांट मॅंाप, भरण पोषण, परिवारिक, पुलिस, मनोंरजन, वन, विद्युत, राजस्व आदि के कैम्प के लगे थे जिनमे वादकारियों ने अपने वाद का निस्तारण कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बार लोक अदालत के लिए लगभग 42 हजार वादों को चिन्हित किया गया था जिसमें से बहुत अच्छी संख्या में वाद निस्तारित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि काफी समय पूर्व से ही राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू कर दी गई थी पक्षकारों को नोटिस भेजकर कई बार सुलह समझौता वार्ताओं का आयोजन किया गया तथा उनको आमने सामने बैठाकर सुलह समझौता वार्ता करायी गई, और इसी का यह परिणाम है कि आज इतनी अच्छी संख्या में वादों का निस्तारण हो सका है। उन्होंने यह भी बताया है कि आगे भी ऐसे ही प्रयास लगातार जारी रखे जायेगें ताकि वादों का निस्तारण होता रहे और न्यायालय में काम का बोझ हल्का होता रहे तथा वादकारियों को भी राहत मिलती रहे, और उच्चतम न्यायालय की भी यही मंशा है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS